जेएनयू में फिर हिंसक झड़प, 12 छात्र घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i105980-जेएनयू_में_फिर_हिंसक_झड़प_12_छात्र_घायल
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में AISA और SFI वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई। 
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १५, २०२१ ११:४७ Asia/Kolkata
  • जेएनयू में फिर हिंसक झड़प, 12 छात्र घायल

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में AISA और SFI वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई। 

संचार माध्यमों के अनुसार  JNU छात्र संघ की अध्यक्ष और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता आइशी घोष ने ABVP पर लेफ्ट के छात्रों पर हमले का आरोप लगाया है।  आइशी घोष ने ट्विटर पर कुछ घायल छात्रों की फोटो पोस्ट करके लिखा कि ABVP के गुंडों ने आज फिर JNU में हिंसा फैलाई। क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन अब भी चुप रहेगा? क्या इन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी?

इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वामपंथी छात्रों ने उनपर हमला किया, जिसमें ABVP के कई सदस्य घायल हुए। दूसरी तरफ JNU छात्र संघ की अध्यक्ष और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता आइशी घोष ने ABVP पर लेफ्ट के छात्रों पर हमले का आरोप लगाया है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।  दोनो पक्षों के बीच होने वाली झड़प में 12 छात्र घायल बताए जाते हैं।  छात्रसंघ के सदस्यों ने यूनीवार्ता को बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे विश्वद्यिालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई।

याद रहे कि दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जएनयू में हिंसा की यह पहली घटना नहीं है।  इससे पहले भी वहां से हिंसा की घटनाओं की ख़बरें आती रही हैं।