भारत और पाकिस्तान के मध्य सहमति बन गयी
भारत और पाकिस्तान के बीच इस बात पर सहमति बन गयी है कि भारत पाकिस्तान के रास्ते 50 हज़ार टन गेहूं और औषधि पदार्थों को अफगानिस्तान भेजेगा।
समाचार एजेन्सी आवा ने रिपोर्ट दी है कि भारत ने दो महीने पहले से 50 हज़ार टन गेहूं, दवा और दूसरी ज़रूरी चीज़ों को अफगानिस्तान भेजने का प्रस्ताव दिया है परंतु उसे पाकिस्तान की सहमति की ज़रूरत थी।
पाकिस्तान ने 24 नवंबर को एलान किया था कि वह वाघा सीमा से इन चीज़ों को अफगानिस्तान भेजने में भारत के साथ सहयोग करेगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में भूख संकट के कारण लाखों लोगों को मौत के खतरे का सामना है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान भी मानवता प्रेमी सहायतों के परिप्रेक्ष्य में हालिया महीनों में मानवता प्रेमी सहायताओं की कई खेप अफगानिस्तान भेज चुका है।
ज्ञात रहे कि अफगानिस्तान की मानवता प्रेमी सहायता करने के बजाये अमेरिका ने अपने बैंकों में अफगानिस्तान का अरबों डॉलर रोक रखा है जो अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति की बदहाली में वृद्धि का कारण बनी है। जानकार हल्के अफगानिस्तान की स्थिति और इस देश के लोगों की दुर्दशा को अमेरिकी क्रियाकलापों का परिणाम मान रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए