भारत में तेज़ी से पैर पसार रहा है ओमिक्रॉन
कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रॉन के मामले 271 से भी ज़्यादा हो गए हैं।
भारत के 16 राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। वहीं देशभर में ओमिक्रॉन के 271 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने बताया कि, प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
भारत में पिछले 34 घंटों में कोरोना वायरस के 7,495 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना से 434 लोगों की मौत हुई है। जबकि 6,960 लोग रिकवरी कर अपने घर पहुंच गए हैं।
दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते केसों की समीक्षा कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक विशेष बैठक में दिल्ली में कोरोना के हालात पर मंथन कर रहे हैं।
इस बीच, कोरोना वायरस के खिलाफ़ लड़ाई में फ़ाइज़र की पैक्सलोविड टैबलेट को भी मंज़ूरी मिल गई है। अमरीका के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बुधवार को फाइज़र की इस गोली के इस्तेमाल को हरी झंडी दिखा दी। अब 12 साल या उससे ऊपर उच्च जोखिम वाले लोगों के कोविड इलाज के दौरान पैक्सलोविड टैबलेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि अभी भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस टैबलेट को ग्रीन सिग्नल का इंतज़ार है। msm