भारत में ओमिक्रॉन का क़हर, तीसरी लहर के संकेत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i107740-भारत_में_ओमिक्रॉन_का_क़हर_तीसरी_लहर_के_संकेत
भारत में कोरोना और ओमिक्रॉन  का क़हर बढ़ता जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ अब भारत में डेल्टा वेरिएंट की जगह ओमिक्रॉन  वेरिएंट ने लेना शुरू कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०२१ १६:४७ Asia/Kolkata
  • भारत में ओमिक्रॉन का क़हर, तीसरी लहर के संकेत

भारत में कोरोना और ओमिक्रॉन  का क़हर बढ़ता जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ अब भारत में डेल्टा वेरिएंट की जगह ओमिक्रॉन  वेरिएंट ने लेना शुरू कर दी है।

शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 309 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मरीज़ों की संख्या 1,270 हो गई है। साथ ही कोविड-19 के 16,764 नए मामले आए और 220 मरीज़ों ने जान गंवाई। देश में ओमिक्रॉन से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। एक मौत महाराष्ट्र तो दूसरी मौत उदयपुर में हुई है।

ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। दरअसल महाराष्ट्र में कुल 450 मामले सामने आ चुके हैं। 320 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर दिल्ली है। केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आ चुके हैं। नए साल के जश्न को देखते हुए कई राज्यों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक़, कोविड-19 के दैनिक मामले क़रीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे। msm