भारत, बेरोज़गारी दर चार महीने के उच्च स्तर पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i107868-भारत_बेरोज़गारी_दर_चार_महीने_के_उच्च_स्तर_पर
भारत में बेरोज़गारी अपने चरम पर पहुंच गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०२२ ०४:११ Asia/Kolkata
  • भारत, बेरोज़गारी दर चार महीने के उच्च स्तर पर

भारत में बेरोज़गारी अपने चरम पर पहुंच गयी है।

सेंटर फ़ॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर महीने में बेरोज़गारी दर चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

सीएमआईआई के आंकड़ों के मुताबिक, दिसम्बर में बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.9 प्रतिशत हो गई जबकि नवम्बर में यह दर सात प्रतिशत थी। दिसम्बर की बेरोज़गारी दर अगस्त के बाद सबसे अधिक है, अगस्त में यह दर 8.3 प्रतिशत थी।

कई राज्यों में ओमीक्रॉन कोरोना वायरस वेरिएंट और सोशल डिस्टेंसिंग प्रतिबंधों के मामलों में बढ़ोतरी के बाद भारत में आर्थिक गतिविधियां और उपभोक्ता सेंटीमेंट प्रभावित हुए हैं।

सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर में शहरी बेरोज़गारी दर बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गई जबकि नवम्बर में यह दर 8.2 फ़ीसदी थी जबकि दिसम्बर में ग्रामीण बेरोज़गारी दर बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गई जो नवम्बर में 6.4 प्रतिशत थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए