भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल के आधुनिक संस्करण का सफल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108184-भारत_ने_किया_ब्रह्मोस_मिसाइल_के_आधुनिक_संस्करण_का_सफल_परीक्षण
भारत ने मंगलवार को ब्रहमोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२२ १०:०१ Asia/Kolkata
  • भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल के आधुनिक संस्करण का सफल परीक्षण

भारत ने मंगलवार को ब्रहमोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया।

भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का भारतीय नौसेना के गुप्त तरीके से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत से सफल परीक्षण-प्रक्षेपण किया।

पीटीआई के अनुसार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन "डीआरडीओ" ने कहा कि मिसाइल ने सटीक तरीके से निर्धारित लक्ष्य पर निशाना साधा।

डीआरडीओ ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से समुद्र में प्रहार करने वाले आधुनिक संस्करण का आज आईएनएस विशाखापत्तनम से परीक्षण किया गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर सटीक तरीके से निशाना साधा।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की ‘मिशन संबंधी तैयारियों’ की दृढ़ता स्पष्ट हुई है।  उन्होंने ट्वीट कर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जलपोतों, विमानों या भूतल पर स्थित प्लेटफॉर्मों से प्रक्षेपित किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल, ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना रफ्तार से प्रक्षेपित हो सकती हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए