वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का निधन हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108268-वरिष्ठ_पत्रकार_कमाल_ख़ान_का_निधन_हो_गया
एनडीटीवी के लखनऊ में संवाददाता और भारत के वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०२२ १२:४२ Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का निधन हो गया

एनडीटीवी के लखनऊ में संवाददाता और भारत के वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

पत्रकारिता में कमाल ख़ान बेहतरीन और अदबी ज़बान के लिए अपनी एक ख़ास पहचान रखते थे और उन्हें रामनाथ गोएनका से लेकर गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया था।

उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्‍ट और विश्‍वसनीय आवाज़ों में से एक पत्रकार माना जाता था, उनके निधन पर कई विशिष्ट हस्तियों और राजनेताओं ने दुख जताया है।

61 साल के कमाल ख़ान के परिवार में उनकी पत्नी रुचि और बेटा अमन हैं।

लगभग 30 वर्षों के अनुभव के साथ कमाल ख़ान पिछले काफ़ी समय से लखनऊ में रहते हुए एनडीटीवी के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे।

हाल ही में अयोध्या ज़मीन विवाद से लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी उनकी तमाम ख़बरें चर्चा का विषय बनी थीं।

अब से कुछ घंटे पहले कमाल ख़ान की एक वीडियो रिपोर्ट एनडीटीवी पर प्रकाशित हुई थी, जिसमें वह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के इस्तीफ़े के राजनीतिक मायने बता रहे थे। msm