भारत में कोरोना की तीसरा लहर का ज़ोर टूट रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108404-भारत_में_कोरोना_की_तीसरा_लहर_का_ज़ोर_टूट_रहा_है
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का ज़ोर कमज़ोर पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस क़रीब 2.38 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०२२ १०:२८ Asia/Kolkata
  • भारत में कोरोना की तीसरा लहर का ज़ोर टूट रहा है

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का ज़ोर कमज़ोर पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस क़रीब 2.38 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में ही 1.57 लाख लोग स्वस्थ हुए है। देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में 7 फ़ीसद की कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 310 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, देश में अब क़रीब 17,36,628 सक्रिय मामले हैं और दैनिक सकारात्मकता दर भी घटकर 14.43 फ़ीसद पर आ गई है।

वहीं 24 घंटे के दौरान देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8,891 मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के मामलों में कल के मुक़ाबले आज 8.31 फ़ीसद की तेज़ी देखी गई है। msm