भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वन्डे बुधवार से
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108446-भारत_और_दक्षिण_अफ्रीका_के_बीच_पहला_वन्डे_बुधवार_से
केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया 19 जनवरी बुधवार को पहले वनडे मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०२२ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वन्डे बुधवार से

केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया 19 जनवरी बुधवार को पहले वनडे मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

पार्ल साउथ अफ्रीका के बोलैंड पार्क में होने वाला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। विराट कोहली के टीम कप्तान के पद से हटने के बाद भारत पहली बार वनडे मैच खेलेगा।

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टेस्ट खेलने थे जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हराया। प्रोटियाज भारत के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया लेकिन उसने अगले दो मैचों में 7-7 विकेट से शानदार वापसी की।

ज्ञात रहे कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में अब तक कुल 34 एकदिवसीय मुकाबले कर चुकी है जिनमें भारतीय टीम को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि 22 मैचो में उसे हार का सामना पड़ा है और दो मैच बेनतीजा रहे। MM