भारत ने किया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108504-भारत_ने_किया_सुपरसोनिक_क्रूज_मिसाइल_के_नए_संस्करण_का_सफल_परीक्षण
भारत ने गुरुवार को अपनी सैन्‍य शक्ति में वृद्धि करते हुए ओडिशा के तट से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण किया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २०, २०२२ १६:०४ Asia/Kolkata
  • भारत ने किया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण

भारत ने गुरुवार को अपनी सैन्‍य शक्ति में वृद्धि करते हुए ओडिशा के तट से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के नए वर्जन का सफल परीक्षण किया। 

भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अनुसार बेहतर नियंत्रण प्रणाली सहित अन्य नई तकनीकों से लैस इस मिसाइल को गुरुवार सुबह लगभग 10.45 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड-3 से प्रक्षेपित किया गया।

यह मिसाइल कार्यक्रम, भारत और रूस के बीच रक्षा सहायोग के तहत संयुक्‍त उपक्रम है।  इसे डीआरडीओ विकसित कर रहा है।  ब्रह्मोस मिसाइल, भारतीय नौसेना की प्रमुख हथियार प्रणाली है जिसे प्रमुख युद्धपोतों में लगाया जा रहा है।

इससे पहले भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के एक नए संस्करण का परीक्षण, 11 जनवरी को भारतीय नौसेना के गुप्त तरीके से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस विशाखापट्टनम से किया था।  डीआरडीओ ने कहा था कि मिसाइल ने सटीक तरीके से निर्धारित लक्ष्य पर निशाना साधा।

समझा जाता है कि इस मिसाइल में 290 किलोमीटर की मूल क्षमता की तुलना में 350 से 400 किलोमीटर तक प्रहार करने की अधिक क्षमता पाई जाती है।  भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस, एयरोस्पेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, जलपोतों, विमान या भूतल पर स्थित प्लेटफॉर्मों से प्रक्षेपित किया जा सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए