छात्रों के आन्दोलन का कांग्रेस ने किया समर्थन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108746-छात्रों_के_आन्दोलन_का_कांग्रेस_ने_किया_समर्थन
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 के विरोध में छात्र 28 जनवरी को भारत में देश व्यापी आन्दोलन करने जा रहे हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०२२ १०:३० Asia/Kolkata
  • छात्रों के आन्दोलन का कांग्रेस ने किया समर्थन

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 के विरोध में छात्र 28 जनवरी को भारत में देश व्यापी आन्दोलन करने जा रहे हैं। 

संचार माध्मयों के अनुसार भारत में होने जा रहे इस रेल रोको आंदोलन को कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन दे दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इसकी घोषणा की।  उन्होंने कहा कि कल 28 तारीख को रेल रोको आंदोलन आयोजित किया गया है, हम इसको समर्थन देते हैं।

कांग्रेस मुख्‍यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जैसा कि राहुल गांधी ने भी कहा है कि ये गांधी का देश है जो सत्‍य और अहिंसा से चलता है।

शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे तो सरकार को घुटने टेकने पड़ेंगे।  इसका सबसे बड़ा उदाहरण किसान आंदोलन है।  किसी भी अभियान या आंदोलन में लेशमात्र भी हिंसा की जगह नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि हम सरकार से यह कहना चाहते हैं कि बड़े-बड़े वादे करने के बाद उन्‍हें पूरा न करके आप वादाखिलाफी, केवल देश के साथ ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के साथ भी कर रहे हैं।

उनका कहना था कि युवाओं को सिर्फ और सिर्फ रोजगार चाहिए।  उनके रोजगार को छोड़कर आप हर बात करने को तैयार हैं।  आप उन युवाओं से क्‍या कहेंगे, जो बेहद सर्द मौसम में रेलवे ट्रैकों पर बैठे हैं। वे किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं।

वे किसी को असुविधा नहीं देना चाहते लेकिन दिल्‍ली, बिहार और उत्‍तर प्रदेश की सोती हुई सरकारों को जगाने के लिए रेल मंत्रालय में प्राइवेटाइजेशन के नुमाइंदों को जगाने के लिए अगर छात्र बैठे हैं तो आपको उनकी आवाज सुननी पड़ेगी।

याद रहे कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट रिजल्ट को लेकर बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए