आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के बर्बरता के ख़िलाफ़ आज बिहार बंद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i108774-आंदोलनकारी_छात्रों_पर_पुलिस_के_बर्बरता_के_ख़िलाफ़_आज_बिहार_बंद
भारतीय रेलवे की ग़ैर तकनीकी लोकप्रिय संवर्ग की भर्ती परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन लगातार बढ़ता दिख रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२२ ०६:१७ Asia/Kolkata
  • आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के बर्बरता के ख़िलाफ़ आज बिहार बंद

भारतीय रेलवे की ग़ैर तकनीकी लोकप्रिय संवर्ग की भर्ती परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन लगातार बढ़ता दिख रहा है।

आंदोलन के पांचवे दिन शुक्रवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इसे कई छात्र संगठनों व महागठबंधन के घटक दलों सहित विपक्ष ने समर्थन दिया है।

इस मामले में बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर सभी घटक दल, बंद का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक वैशाली व समस्‍तीपुर सहित कुछ जगहों से ही सड़क जाम आदि की खबरें मिली हैं।

इस बीच छात्रों को भड़काने के कथित आरोपित पटना के ख़ान सर ने छात्रों से आंदोलन में शामिल नहीं होने की अपील कर दी है। बंद को देखते हुए पूरे राज्‍य में पुलिस अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नौकरी पाने की राह में रुकावट से नाराज छात्रों ने जिस तरह अपना गुस्सा दिखाया उसकी तस्वीरें चौंकाने वालीं हैं।

परीक्षाफल से नाराज़ छात्रों ने 24 जनवरी, सोमवार को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आंदोलन की शुरुआत की।

इसी बीच आरआरबी ने ग्रुप डी की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसके बाद 1 करोड़ के लगभग अभ्यर्थियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने ने भी एनटीपीसी अभ्यर्थियों के साथ मिलकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। msm