...तो नरेन्द्र मोदी एक महीने में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i109042-...तो_नरेन्द्र_मोदी_एक_महीने_में_पाकिस्तान_का_दौरा_कर_सकते_हैं
पाकिस्तान के मशहूर उद्यमी मियां मुहम्मद मंशा ने दावा किया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच बैक चैनल से बातचीत जारी है जिसके अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२२ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • ...तो नरेन्द्र मोदी एक महीने में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं

पाकिस्तान के मशहूर उद्यमी मियां मुहम्मद मंशा ने दावा किया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच बैक चैनल से बातचीत जारी है जिसके अच्छे नतीजे निकलने की उम्मीद है।

डान अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़ लाहौर के उद्योग व व्यापार भवन में करोबारियों से बात करते हुए निशात ग्रुप के चेयरमैन ने बताया कि अगर दोनों पड़ोसी देशों के बीच हालात बेहतर हुए तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक महीने के भीतर पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।

मंशा ने दोनों देशों पर ज़ोर दिया कि आपसी विवाद हल करें और इलाक़े में पायी जाने वाली ग़रीबी के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए व्यापार शुरू करें।

पाकिस्तानी उद्यमी का कहना था कि पाकिस्तान को चाहिए कि भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते ठीक करे और आर्थिक विकास के लिए क्षेत्रीय अप्रोच अपनाए। उन्होंने कहा कि यूरोप ने दो विश्व युद्ध लड़े लेकिन फिर आख़िरकार शांति और क्षेत्र के विकास के लिए विवादों को हल किया, कोई दुश्मनी स्थायी नहीं होती।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापारिक संबंध अगस्त 2019 से टूटे हुए हैं जब भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म कर दिया था।

इससे पहले एक अरब देश में भारत और पाकिस्तान के बीच बैक चैनल से वार्ताएं होने की सूचना आई थी लेकिन पाकिस्तान सरकार का कहना है कि कश्मीर में लोगों पर भारत के अत्याचार और घाटी से अपने सैनिक वापस बुलाने और कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने से इंकार की वजह से बातचीत का सिलसिला टूट गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए