नहीं रहीं लता मंगेशकर, ब्रीच कैंडी अस्पातल में ली अन्तिम सांस
लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता ने रविवार को आखिरी सांस ली। डाक्टरों का कहना है कि स्थानी समय के अनुसार रविवार सुबह 8-15 पर लता जी का देहांत हो गया।
पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर भर्ती थी। लता मंगेशका को कोरोना से संक्रमित और निमोनिया होने पर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें कई बार जनरल वार्ड और आईसीयू में रखा गया।
हाल में उन्हें आईसीयू से शिफ्ट कर दिया गया था। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला के हेल्थ पर नजरें बनाए हुए थे और उनके ट्रीटमेंट करने में लगातार जुटे हुए थे। 13 वर्ष की आयु में अपना कैरियर आरंभ करने वाली लता मंगेशकर ने सात से अधिक दशक के दौरान कम से कम तीस हज़ार गानों को स्वर दिया था।