अंततः भारत और पाकिस्तान में सहमति बन गयी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i109440-अंततः_भारत_और_पाकिस्तान_में_सहमति_बन_गयी
अफगानिस्तान गेहूं भेजने के मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान में सहमति बन गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२२ १५:१७ Asia/Kolkata
  • अंततः भारत और पाकिस्तान में सहमति बन गयी

अफगानिस्तान गेहूं भेजने के मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान में सहमति बन गयी है।

अफगानिस्तान गेहूं भेजने के मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य होने वाली वार्ता में सहमति बन गयी है और भारत 22 फरवरी से पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लिए गेहूं भेजना आरंभ करेगा।

समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के मध्य होने वाले समझौते के अनुसार भारत अफगानिस्तान के लोगों के लिए 50 हज़ार टन गेहूं भेजेगा।

इससे पहले भारतीय संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी थी कि भारत अफगानिस्तान के लिए गेहूं सहित जो भी मानवता प्रेमी सहायता भेजना चाहता है उस पर राष्ट्रसंघ की निगरानी चाहता है।

तालेबान ने भारत द्वारा पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लोगों के लिए गेहूं भेजे जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया था और वह इस संबंध में पाकिस्तान सरकार के फैसले की प्रतीक्षा में था।

अफगानिस्तान में सत्ता की बाग़डोर पिछले अगस्त महीने से तालेबान के हाथ में है और उस समय से अफगानिस्तान के लोगों को निर्धनता और बेरोज़गारी का अधिक सामना है। राष्ट्रसंघ ने अफगानिस्तान में मानवीय संकट उत्पन्न होने की चेतावनी दी थी और विश्व समुदाय से अफगानिस्तान के लोगों के लिए तुरंत मानवीय सहायता का आह्वान किया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए