हिजाब में रोकने पर लेक्चरर ने दिया इस्तीफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i109596-हिजाब_में_रोकने_पर_लेक्चरर_ने_दिया_इस्तीफ़ा
कर्नाटक में एक लेक्चरर महिला को हिजाब में पढ़ाने से रोकने के कारण उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२२ १९:२८ Asia/Kolkata
  • हिजाब में रोकने पर लेक्चरर ने दिया इस्तीफ़ा

कर्नाटक में एक लेक्चरर महिला को हिजाब में पढ़ाने से रोकने के कारण उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया।

भारत के कर्नाटक राज्य में हिजाब को लेकर एक लेक्चरर के त्यागपत्र देने का मामला सामने आया है।

चांदनी नामक अंग्रेज़ी भाषा की गेस्ट लेक्चरर ने उस समय त्यागपत्र दे दिया जब उनसे कहा गया कि वे हिजाब में न पढ़ाएं।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार चांदनी नामक गेस्ट लेक्चरर, तुमकुर के प्री यूनिवर्सिटी काॅलेज में अंग्रेज़ी पढ़ाती थीं।  कालेज के प्रिंसिपल ने जब उनसे हिजाब उतारकर पढ़ाने का आदेश दिया तो चांदनी ने एसा करने से मना कर दिया।  जब बात बहुत बढ़ी तो चांदनी ने हिजाब हटाने के बजाए अपनी नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया।

गेस्ट लेक्चरर चांदनी ने प्रिंसिपल को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा है कि मैं आपके कालिज में पिछले तीन वर्षों से हिजाब पहनकर आ रही थी।

अब आपने मुझसे हिजाब उतारने की मांग की है जिसके कारण मैं इस्तीफा देती हूं।  मैं आपके इस अलोकतांत्रिक काम की निंदा करती हूं।  चांदनी ने लिखा है कि धर्म का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए