फ़िलिस्तीन में भारतीय प्रतिनिधि की मिशन के अंदर मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i110232-फ़िलिस्तीन_में_भारतीय_प्रतिनिधि_की_मिशन_के_अंदर_मौत
फ़िलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य रामल्लाह में भारतीय मिशन के अंदर मुर्दा पाए गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०८, २०२२ १५:४५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन में भारतीय प्रतिनिधि की मिशन के अंदर मौत

फ़िलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य रामल्लाह में भारतीय मिशन के अंदर मुर्दा पाए गए।

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजनयिक की मौत पर दुख जताया है। जयशंकर ने ट्वीट कियाः रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा हुआ है।

उन्होंने कहाः वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे। मेरी उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अत्यधिक सहानुभूति है। ओम शांति।

फ़िलिस्तीन के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को मुकुल आर्य के उनके कार्यस्थल पर निधन पर दुख जताया था।

फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे राजदूत आर्य की मौत की ख़बर बहुत आश्चर्य और सदमे के साथ मिली।

बयान में कहा गया इस दर्दनाक ख़बर के तुरंत बाद, फ़िलिस्तीनी प्राधिककरण ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक मेडिसिन मंत्रालय और सभी सुरक्षा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को मौत के मामले की बारीकी से जांच करने का आदेश जारी कर दिया।

आर्य ने काबुल और मॉस्को में भारतीय दूतावासों के साथ-साथ दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम किया था। उन्होंने पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के रूप में भी काम किया।

आर्य ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए