सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर कितना ख़र्च कर चुकी है सरकार?
भारत सरकार ने बताया कि राजपथ के पास विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर 418.70 करोड़ रुपये अब तक खर्च किए गए हैं।
आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजपथ के पास विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रमुख कार्यों में पैदल चलने वालों के लिए कुछ अंडर पास, जन सुविधाएं, पार्किंग, लॉनों का पुनर्विकास, जल निकायों का पुनरुद्धार, चलने का रास्ता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाना, सिंचाई व्यवस्था आदि हैं।
मंत्री ने बताया कि अब तक राजपथ के पास विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर 418.70 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। परियोजना का पहला चरण 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मंत्रालय का कहना है कि नया संसद भवन अक्तूबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए