भारत, पेट्रोल और डीज़ल के दामों में वृद्धि, राज्यसभा में हंगामा
भारत में पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि पर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में विपक्षी दलों ने भारी हंगामा किया है।
भारत की सरकारी समाचार एजेन्सी यूएनआई के अनुसार पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि के विरुद्ध विपक्षीय दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद के उच्चसदन राज्य सभा में ज़बरदस्त हंगामा किया।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य सभा में शून्य काल की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में वृद्धि के विरुद्ध नारे लगाने शुरु कर दिए।
विपक्षी दलों के सासंदों का हंगामा बढ़ने के बाद चेयरमैन एम वेकैयानायडू ने सदन की कार्यवाही 12 बजे ते के लिए स्थगित कर दी।
ज्ञात रहे कि भारत में 137 दिन तक पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों के बाक़ी रहने के बाद मंगलवार को बढ़ा दी गयी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए