विराट कोहली ने क्यों छोड़ी कप्तानी, बताई बड़ी वजह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i110882-विराट_कोहली_ने_क्यों_छोड़ी_कप्तानी_बताई_बड़ी_वजह
विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar २६, २०२२ १३:३९ Asia/Kolkata
  • विराट कोहली ने क्यों छोड़ी कप्तानी, बताई बड़ी वजह

विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने पिछले सत्र में सभी मैचों में टीमों का नेतृत्व किया। आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले जिन तीन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइज़ी ने रीटेन किया उनमें विराट कोहली भी शामिल थे, आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ़्रीक़ा के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी को 7 करोड़ रुपये में खरीदा जिसके बाद उन्हें टीम का नया कप्तान भी नियुक्त किया गया।

हालिया कुछ समय विराट कोहली के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ट्रांजिशन पीरियड रहा। संयुक्त अरब इमारात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी-20 से टीम इंडिया के कप्तानी छोड़ दी जिसके बाद दिसम्बर में उन्हें एकदिवसीय कप्तान के पद से हटा दिया गया, इसके बाद जनवरी में दक्षिण अफ़्रीक़ा के ख़िलाफ़ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद विराट ने क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी।

पिछले हफ्ते वह आरसीबी के कैंप में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह एक अच्छा बदलाव है, उनके मुताबिक़ अगर किसी विशेष चीज़ पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित किया जाए तो मैच खेलने का आनंद खो सकता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहाकि मैं उसी उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आया हूं, अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करने, एक बल्लेबाज़ के रूप में मुझे क्या करने की ज़रूरत है इसे लेकर मेरा वही उत्साह है।

उन्होंने कप्तानी छोड़ने के फ़ैसले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कहीं न कहीं जब आपके ऊपर अन्य ज़िम्मेदारियां होती हैं तो यह पीछे छूट जाता है, जब आपका दिमाग़ सिर्फ़ एक दिशा में चल रहा होता है तो आप अभ्यास करने और खेल के आनंद को खो देते हैं।

विराट कोहली ने आगे कहा कि मेरे लिए हमेशा क्रिकेट का सार यही रहा है, मैच चाहता था कि यह मेरे अंदर जीवित रहे, जिसके चलते मैं निश्चित रूप से बल्लेबाजी करने और गेंद को फिर से हिट करने का आनंद महसूस कर सकता हूं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए