मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच 9वां मुक़ाबला
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111154-मुंबई_इंडियंस_और_राजस्_थान_रॉयल्_स_के_बीच_9वां_मुक़ाबला
​​​​​​​5  बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आईपीएल 2022 का 9वां मुकाबला खेला जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२२ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच 9वां मुक़ाबला

​​​​​​​5  बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच आईपीएल 2022 का 9वां मुकाबला खेला जाएगा।

मुंबई की नज़र पहली जीत पर है जबकि राजस्‍थान की कोशिश विजयी अभियान को बरक़रार रखने की है।

 बात मुंबई की करें तो राजस्‍थान के ख़िलाफ़ मुक़ाबले से पहले टीम में विस्‍फोटक बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो गई है। ऐसे में टीम में बदलाव की संभावना है जबकि राजस्‍थान अपनी विजयी टीम से छेड़छाड़ बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहेगा, मगर तेज गेंदबाज नाथन कूल्‍टर नाइल चोटिल हैं, ऐसे में मैच के लिए उनके फिट न होने की स्थिति में एक बदलाव संभव है।

मुंबई में सूर्यकुमार को अनमोलप्रीत सिंह की जगह मौक़ा दिया जा सकता है, इसके अलावा डेनियम सैम्‍स को भी बाहर बैठना पड़ सकता है क्‍योंकि पिछले मैच में उन्‍होंने 4 ओवर्स में 57 रन दे दिए थे और उन्‍हें एक भी सफलता नहीं मिली थी।

राजस्‍थान ने पिछले मैच में बल्‍ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। कप्‍तान संजू सैमसन, जोस बटलर, देवदत्‍त पडिक्‍कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गेंद से ट्रेंट बोल्‍ट, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन भी कमाल कर रहे हैं हालांकि राजस्‍थान को अपने श्रेत्ररक्षण की खामियों को सुधारना होगा क्‍योंकि एक ग़लती भी उन पर भारी पड़ सकती है. पिछले मैच में राजस्‍थान की टीम श्रेत्ररक्षण में थोड़ी कमजोर नजर आई थी। तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल चोटिल हैं, ऐसे में उनकी जगह जिम्‍मी नीशाम को मौका मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमकार यादव, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्‍स/ फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्‍पी

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, नाथन कूल्‍टर नाइल/ जिम्‍मी नीशाम, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्‍ट, प्रसिद्ध कृष्‍णा, युजवेंद्र चहल। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए