भारत, जैसलमेर में बस में लगा करंट, 3 हताहत, 5 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111264-भारत_जैसलमेर_में_बस_में_लगा_करंट_3_हताहत_5_घायल
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर ज़िले में आज सुबह बस करंट की चपेट में आ गई जिसमें 8 यात्री झुलस गये।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Apr ०५, २०२२ ११:४२ Asia/Kolkata
  • भारत, जैसलमेर में बस में लगा करंट, 3 हताहत, 5 घायल

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर ज़िले में आज सुबह बस करंट की चपेट में आ गई जिसमें 8 यात्री झुलस गये।

घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है और एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है।

घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये, घटना का शिकार हुए लोग मेले से वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना इलाक़े में सुबह करीब 10 बजे पोलजी की डेयरी पास हुआ। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया, सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर दौड़े ताकि लोगों की मदद करें।

बताया जाता है कि पोलजी की डेयरी के पास सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है. इससे ऊपर से गुजर रहे तार थोड़े नीचे हो गये थे. बस में अंदर के अलावा उसकी छत पर भी लोग बैठे हुये थे. वहां से निकलते समय बस की छत ऊपर बैठे हुये यात्री ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गये। बताया जा रहा है कि बस में बहुत ज्यादा सवारियों को बिठाया गया था. बस में अंदर जगह नहीं मिली तो लोग उसकी की छत पर बैठ गये थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए