भारत में ज़हरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111612-भारत_में_ज़हरीले_मशरूम_खाने_से_13_लोगों_की_मौत
असम में ज़हरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १४, २०२२ ०८:०७ Asia/Kolkata
  • भारत में ज़हरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत

असम में ज़हरीले मशरूम खाने से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए हैं।

ऊपरी असम के चार ज़िलों में ज़हरीले मशरूम खाने से पिछले दो दिनों में कम से कम 13  लोगों की मौत हो चुकी है।

असम के चराईदेव, डिब्रूगढ़, शिवसागर और तिनसुकिया ज़िलों से ज़हरीले मशरूम खाने से बीमार होने वाले 35 मरीज़ों में से 13 की मौत हो चुकी है।

असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. प्रशांत दिहिंगिया ने बताया कि सोमवार को 4 मौतें हुई थीं, जबकि मंगलवार को 9 और लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ितों ने अपने घरों में जंगली ज़हरीले मशरूम से बना खाना खाया था।

मरने वाले 13 लोगों में 12 वयस्क और एक नाबालिग़ बच्चा शामिल है, जबकि 2 मरीज़ों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका बनी हुई है।

असम में हर साल ज़हरीले मशरूम खाने से बीमार पड़ने के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ज़हरीले मशरूम के सेवन से होने वाली मौतों के बारे में जानकारियां सामने नहीं आतीं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए