भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111718-भारतीय_प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी_ने_जताया_शोक
पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०२२ २०:०० Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

बिलकिस बानो ने अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन नामक एक कल्याणकारी संगठन की स्थापना के लिए अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और मानवीय कार्यों के लिए दुनियाभर में ख्याति प्राप्त की।

बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को कराची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मानवीय कार्यों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण ने पूरी दुनिया के लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बिल्किस इदी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भारत में भी लोग उन्हें प्रेमपूर्वक याद करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए