भारत की जवाबी कार्यवाही, चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीज़ा रद्द कर दिए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i112020-भारत_की_जवाबी_कार्यवाही_चीनी_नागरिकों_के_टूरिस्ट_वीज़ा_रद्द_कर_दिए
वैश्विक एयरलाइंस संस्था आईएटीए का कहना है कि भारत ने चीनी नागरिकों को जारी किए गए सभी टूरिस्ट वीज़ा रद्द कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २४, २०२२ १३:५३ Asia/Kolkata
  • भारत की जवाबी कार्यवाही, चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीज़ा रद्द कर दिए

वैश्विक एयरलाइंस संस्था आईएटीए का कहना है कि भारत ने चीनी नागरिकों को जारी किए गए सभी टूरिस्ट वीज़ा रद्द कर दिए हैं।

आईएटीए नियमित रूप से अपडेट जारी करता है, ताकि एयरलाइंस कंपनियों को पता चल सके कि किन देशों में यात्रा संबंधित नियमों में बदलाव हुआ है।

हालांकि भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत अभी भी चीनी नागरिकों के लिए व्यापार, रोज़गार, राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा जारी कर रह है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, चीनी पर्यटकों को वीज़ा नहीं देने का भारत का फ़ैसला भी चीन के उस क़दम के मद्देनज़र लिया है, जिसमें चीन ने 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों को कोविड के कारण चीन छोड़कर आने के बाद अब तक वापस चीन लौटने की अनुमति नहीं दी है।

चीन ने थाईलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के छात्रों को वापस लौटने की अनुमति दे दी है, लेकिन भारतीय छात्रों को वेटिंग में रखा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे के समय इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन बीजिंग ने अभी तक इस पर जवाब नहीं दिया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए