आने वाले समय में जम्मू- कश्मीर विकास की नई गाथा लिखेगा: मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह को संबोधित किया।
सांबा जिले की पल्ली पंचायत में संबोधन के साथ ही मोदी करीब 20 हजार करोड़ रूपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री तीन हजार एक सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बनिहाल-काजीगुंड सडक सुरंग का उद्घाटन भी किया। लगभग नौ किलोमीटर लंबी इस सुरंग के शुरू हो जाने से बनिहाल और काजीगुंड के बीच 16 किलोमीटर की यात्रा लगभग डेढ घंटे में ही पूरी हो जाएगी। मोदी ने सात हजार पांच सौ करोड रूपये लागत वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस की आधारशिला भी रखी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के गांव और सशक्कत हों, यही मैं चाहता हूं। पंचायत हो या पार्लियामेंट कोई काम छोटा नहीं होता। इस संकल्प को आगे बढ़ाएंगे तो प्रगति होगी।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 15 अगस्त तक देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाना है। इनके किनारे पौधे उस इलाके के शहीदों के लिए लगाएं और इसे शहीद के या स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के हाथों पौधारोपण कराएं। जम्मू कश्मीर को भी इस दिशा में काम करना है।
मोदी ने कहा कि आज जम्मू- कश्मीर भी सबका साथ सबका विकास की राह पर चल रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास हो रहा है। यहां युवाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की जा रही हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!