BJP का शासन अडोल्फ हिटलर और जोसेफ स्टालिन से भी बदतर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i113012-bjp_का_शासन_अडोल्फ_हिटलर_और_जोसेफ_स्टालिन_से_भी_बदतर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२२ १९:०७ Asia/Kolkata
  • BJP का शासन अडोल्फ हिटलर और जोसेफ स्टालिन से भी बदतर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा का शासन हिटलर और स्टालिन से भी बदतर है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार देश का संघीय ढांचा ढहाने में लगी है। वह केंद्र की एजेंसियों का इस्तेमाल करके राज्यों में दखल देती है।

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी का शासन अडोल्फ हिटलर और जोसेफ स्टालिन या मुसोलिनी से भी बुरा है।

वह लालू परिवार के ठिकाने पर सीबीआई छापे को लेकर ये बातें कह रही थीं। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनके रिश्तेदारों के 16 ठीकानों पर छापेमारी की थी।

इस छापेमारी के राजनीतिक अर्थ निकाले जाने लगे हैं। आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा इन दिनों सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच करीबी बढ़ रही है। इसीलिए भाजपा ने सीबीआई का सहारा लिया है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी लालू के रेल मंत्री रहते जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में की गई थी।

ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने पर कहा कि चुनाव से पहले सरकार ऐसा करती है। अगर उज्ज्वला गैस सिलिंडर पर 200 रुपये की छूट भी दी जाती है तो 800 रुपये में भी कोई गरीब परिवार सिलेंडर कैसे खरीद पाएगा। उन्होनें रेट कट को इलेक्शन स्टंट बताया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए