कश्मीर में महिला शिक्षिका की हत्या पर फ़ारूक़ अब्दुल्लाह की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i113284-कश्मीर_में_महिला_शिक्षिका_की_हत्या_पर_फ़ारूक़_अब्दुल्लाह_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
मंगलवार की सुबह भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के कुलगाम हाई स्कूल में एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०२२ ११:३६ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में महिला शिक्षिका की हत्या पर फ़ारूक़ अब्दुल्लाह की कड़ी प्रतिक्रिया

मंगलवार की सुबह भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के कुलगाम हाई स्कूल में एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अज्ञात बंदूक़धारियों ने शिक्षिका को नज़दीक से गोली मारी है, जिन्हें अस्पताल में मुर्दा घोषित कर दिया गया।

मरने वाली टीचर की पहचान रजनी बाला के रूप में हुई है। वह कुलगाम ज़िले में साल 2010 से काम कर रही थीं। उनके पति राजकुमार कुलगाम में ही दूसरे स्कूल में काम करते हैं।

महिला टीचर की हत्या पर प्रदेश के पूर्व सीएम फ़ारुख अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कश्मीर के ऐसे हालात कर दिए गए हैं कि अब यहां कोई सुरक्षित नहीं है।

यह महिला 1990 में हुए पलायन के बाद पीएम इम्लॉयमेंट पैकेज के तहत फिर से कश्मीर में नौकरी के लिए वापस लौटी थी।

कश्मीर ज़ोन पुलिस के बयान के मुताबिक़, इस महिला को गोली लगने के बाद कुलगाम के ज़िला अस्पताल में पहुंचाया गया था, जहां उसे मुर्दा घोषित कर दिया गया। घटना के बाद इलाक़े में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं हमलावर मौक़े से फ़रार होने में कामयाब हुए हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए