मोदी के कानपुर दौरे के दौरान भड़की हिंसा, स्थिति तनावपूर्ण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i113390-मोदी_के_कानपुर_दौरे_के_दौरान_भड़की_हिंसा_स्थिति_तनावपूर्ण
कानुपर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०२२ १५:०७ Asia/Kolkata
  • मोदी के कानपुर दौरे के दौरान भड़की हिंसा, स्थिति तनावपूर्ण

कानुपर में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा भड़क उठी।

बीजेपी की महिला नेता नुपूर शर्मा के इस्लाम विरोधी बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज इलाक़े में जुमे की नमाज़ के बाद दो समुदायों के बीच  पथराव की घटना से इलाक़े में तनाव की स्थिति है।

पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा है।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय शंकर मीणा ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही दस मिनट के अंदर मैं ख़ुद वहां पहुंच गया था। उपद्रवियों पर क़ाबू पा लिया गया है। हमने पूछताछ के लिए करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस कमिश्नर ने इस घटना को लेकर स्पष्ट किया है कि उपद्रवियों की तरफ़ से ना तो गोली चली है और ना कोई बमबाज़ी हुई है, सिर्फ़ पत्थरबाज़ी हुई थी। पथराव की घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, और उन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए