आख़िरकार दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ दर्ज कर ली एफ़आईआर
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध के बीच, भारतीय जनता पार्टी की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता के ख़िलाफ़ पैग़म्बरे इस्लाम का अपमान करने वाली टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग़ौरतलब है कि एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैग़म्बरे इस्लाम के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका मुस्लिम देशों ख़ास तौर पर अरब देशों में व्यापक विरोध जारी है और कई देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब करके आधिकारिक रूप से अपनी नाराज़गी दर्ज कराई है।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि लोगों को बांटने और उकसाने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया विश्लेषण के आधार पर दो एफ़आईआर दर्जी की गई हैं।
पुलिस ने ट्विटर पर एक ट्वीट के ज़रिए बताया कि एक एफ़आईआर नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल और पत्रकार सबा नक़वी समेत कई लोगों के ख़िलाफ़ है तो दूसरी कई सोशल मीडिया संस्थाओं के ख़िलाफ़ है। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन सोशल मीडिया पोस्टों और किन संस्थाओं के ख़िलाफ़ यह क़दम उठाया गया है।
पुलिस के मुताबिक एफ़आईआर में नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नक़वी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलज़ार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं। हालांकि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही थी। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए