लोकसभा में सोनिया गांधी के साथ अपमान जनक व्यवहार किया गयाः कांग्रेस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i115148-लोकसभा_में_सोनिया_गांधी_के_साथ_अपमान_जनक_व्यवहार_किया_गयाः_कांग्रेस
भारत के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि पार्टी की अध्यक्ष के साथ आज लोकसभा में अपमान जनक व्यवहार किया गया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २८, २०२२ १८:४५ Asia/Kolkata
  • लोकसभा में सोनिया गांधी के साथ अपमान जनक व्यवहार किया गयाः कांग्रेस

भारत के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि पार्टी की अध्यक्ष के साथ आज लोकसभा में अपमान जनक व्यवहार किया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है कि गरुवार को लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के कई मंत्रियों और सांसदों ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के साथ अमर्यादित व्यवहार किया।

पीटीआई के अनुसार कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा के भीतर एसी स्थति पैदा कर दी गई जिससे सोनिया जी को चोट लग सकती थी।  लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा के सांसदों तथा मंत्रियों ने सोनिया गांधी को चारों ओर से घेर लिया था।  भाजपा की महिला सांसदों ने तो उनके साथ आपत्तिजन व्यवहार किया ही साथ ही पुरूष सांसदों ने भी अमर्यित व्यव्हार का प्रदर्शन किया।  गोगोई के अनुसार अपने मंत्रियों और नेताओं के इस दुरव्यवहार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने को लेकर आज संसद में हंगामा हुआ।  कांग्रेस का कहना है कि इस बात को लेकर भाजपा के मंत्रियों और सांसदों ने सोनिया जी के साथ जो व्यवहार किया वह वास्तव में अपमानजनक था।  रंजन चौधरी ने बताया कि एक चैनेल से बात करने में उनके मुंह से यह शब्द, चूकवश निकला था।  उनके अनुसार भारतीय जनता पार्टी अकारण ही तिल को ताड़ बना रही है।