भारत से अमरीका को उम्मीद, यूक्रेन जंग रुकवाने में करे मदद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i121896-भारत_से_अमरीका_को_उम्मीद_यूक्रेन_जंग_रुकवाने_में_करे_मदद
अमरीका का कहना है कि भारत के रूस के साथ विशेष संबंध हैं और वह मास्कों के साथ अपने संबंधों को ख़त्म नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०२३ ०८:४६ Asia/Kolkata
  • भारत से अमरीका को उम्मीद, यूक्रेन जंग रुकवाने में करे मदद

अमरीका का कहना है कि भारत के रूस के साथ विशेष संबंध हैं और वह मास्कों के साथ अपने संबंधों को ख़त्म नहीं करेगा।

अमरीकी विदेशमंत्रालय में दक्षिणी और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनल्ड लू का कहना है कि भारत के रूस के साथ विशेष संबंध हैं और नई दिल्ली, मास्को के साथ अपने संबंधों को खत्म नहीं करने वाला है।

उनका कहना था कि अमरीका को उम्मीद है कि भारत अपने इन संबंधों का उपयोग यूक्रेन जंग को ख़त्म कराने की दिशा में प्रयोग करेगा।

अमरीकी राजनयिक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे जल्द ही उन संबंधों को समाप्त करने जा रहे हैं, लेकिन हम उनसे बात कर रहे हैं कि वे इस संघर्ष में क्या भूमिका निभा सकते हैं।

अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनल्ड लू ने ज़ोर देकर कहा कि भले ही यूक्रेन के मामले पर हमारा रोज़ाना एक ही नज़रिया नहीं हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस लक्ष्य को साझा करते हैं कि यह युद्ध खत्म हो और यह संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में सिद्धांतों के आधार पर समाप्त हो।

अमरीकी राजनयिक ने कहा कि भारत के साथ मज़बूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वो भारत सरकार के अधिकारियों और सिविल सोसायटी से मुलाक़ात करेंगे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें