जानबूझकर इंटरनेट बंद करने वाले देशों में भारत फिर शीर्ष पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122076-जानबूझकर_इंटरनेट_बंद_करने_वाले_देशों_में_भारत_फिर_शीर्ष_पर
जानबूझकर इंटरनेट बंद करने के मामले में लगातार पांचवें वर्ष भारत शीर्ष पर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०२३ ०४:४३ Asia/Kolkata
  • जानबूझकर इंटरनेट बंद करने वाले देशों में भारत फिर शीर्ष पर

जानबूझकर इंटरनेट बंद करने के मामले में लगातार पांचवें वर्ष भारत शीर्ष पर रहा है।

वैश्विक डिजिटल अधिकार समूह एक्सेस नाउ और #KeepItOn द्वारा संकलित डेटा से पता चलता है कि भारत ने 2022 में कम से कम 84 शटडाउन लागू किए जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल दुनियाभर के 35 देशों ने कम से कम 187 बार इंटरनेट बंद किया, इनमें से 33 रिपीट ऑफेंडर यानी बार-बार ऐसा करने वाले हैं।

भारत एकमात्र जी-20 देश है जिसने 2022 में दो बार से अधिक इंटरनेट बंद किया, रूस और ब्राज़ील अन्य दो ऐसे देश रहे जिन्होंने इसी अवधि में क्रमशः दो और एक इंटरनेट शटडाउन किया।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और बार-बार संसदीय सुझावों के बावजूद सरकारों ने शटडाउन को सामान्य बना दिया है और अधिकारियों ने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए सबसे बुनियादी तंत्र बनाने से भी इनकार कर दिया है।

जून 2012 से मार्च 2021 के बीच देशभर में सरकार द्वारा 518 बार इंटरनेट को बंद किया गया। यह दुनिया में इंटरनेट ब्लॉक करने का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें