अशरफ़ ग़नी के काल के सैन्य अधिकारी भारत में भटकते हुए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122140-अशरफ़_ग़नी_के_काल_के_सैन्य_अधिकारी_भारत_में_भटकते_हुए
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के काल के सैन्य अधिकारी इस समय भारत में भटक रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०२३ १६:१२ Asia/Kolkata
  • अशरफ़ ग़नी के काल के सैन्य अधिकारी भारत में भटकते हुए

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के काल के सैन्य अधिकारी इस समय भारत में भटक रहे हैं।

भारत में अफ़ग़ानिस्तान के सैन्य अधिकारियों के रेज़िडेंस पर्मिट समाप्त होने के बाद यह अधिकारी धर्मसंकट में फंस गए हैं क्योंकि भारत की सरकार उनके एक्सटेंशन में अधिक रुचि नहीं ले रही है।

अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व सरकार के कुछ सैन्य अधिकारी जो अशरफ़ ग़नी के शासन काल में भारत गए थे, इस समय अपने रेज़िडेंस पर्मिट की समय अवधि समाप्त हो जाने के कारण अधर में लटके हुए हैं।  यह सैन्य अधिकारी अब नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। 

उनका कहना है कि नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास इस मामले में बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है।  इन सैन्य अधिकारियों में से एक ने बताया कि हमारे राजदूत हमसे मिलना ही नहीं चाहते हैं।

विशेष बात यह है कि भारत में इस समय अफ़ग़ानिस्तान के जो राजदूत हैं वे अशरफ़ ग़नी सरकार के काल के हैं।  अशरफ़ ग़नी की सरकार गिर चुकी है और उसके स्थान पर अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता तालेबान के हाथों में है।  तालेबान ने अपनी ओर अभी तक भारत के लिए कोई भी कूटनयिक नहीं भेजा है। 

हालांकि अभी कुछ समय पहले भारत में सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले अफ़ग़ानिस्तान के सैनिक अपना कोर्स पूरा करके काबुल वापस जा चुके हैं।  तालेबान ने उनका स्वागत करते हुए कहा है कि हम उनके अनुभव का लाभ उठाएंगे। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे