ड्रोन हमले में मुल्ला अख़्तर मंसूर मारे गए, तालेबान
-
(मुल्ला अख़्तर मंसूर की फ़ाइल फ़ोटो)
अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान मिलिटेंट गुट ने उन रिपोर्टों की पुष्टि की है जिनमें यह कहा गया है कि तालेबान का नेता मुल्ला अख़्तर मंसूर अमरीकी हत्यारे ड्रोन विमान के हमले में मारा गया। मुल्ला अख़्तर पाकिस्तान के संकट ग्रस्त दक्षिणी प्रांत बलोचिस्तान में मारा गया।
तालेबान के वरिष्ठ कमान्डर मुल्ला अब्दुर रऊफ़ ने रविवार को कहा कि मंसूर की शुक्रवार की रात हवाई हमले में मौत हुयी।
रऊफ़ ने कहा कि यह हमला, “अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र” पर हुआ।
इस बीच अफ़ग़ान राष्ट्रपति कार्यालय ने इस हमले की तो पुष्टि की है किन्तु मंसूर की मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि अफ़ग़ानिस्तान के चीफ़ इग्ज़ेक्यूटिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने कहा है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि मंसूर मारा गया। (MAQ/N)