ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री चार दिन की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ चार दिन की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
अहमदाबाद पहुंचने पर उन्होंने ट्वीट कियाः भारत में शानदार स्वागत, ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत।
प्रधानमंत्री बनने के बाद ये अल्बनीज़ की पहली भारत यात्रा है।
अहमदाबाद पहुंचने पर उन्होंने ट्वीट कियाः भारत में शानदार स्वागत, ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत।
अहमदाबाद पहुंचने के बाद सबसे पहले साबरमती आश्रम में पहुंच कर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
10 मार्च को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
गुरुवार को अल्बनीज़ और भारत के प्रधानमंत्री अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच भी देखेंगे।
अल्बनीज़ भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाक़ात करेंगे और फिर हैदराबाद हाउस में उनकी मोदी से मुलाक़ात होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ वे भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी के अंतर्गत सहयोग के क्षेत्रों पर बैठक भी करेंगे।
ग़ौरतलब है कि बुधवार की शाम अहमदाबाद स्थित राजभवन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री ने एक होली समारोह में भी शिरकत की। msm