अडानी ग्रुप पर मुसीबत, अंबूजा सीमेंट की हिस्सेदारी बेच रहा है
अमरीकी निवेश फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आने के बाद विवादों में फंसा अडानी समूह अपने स्वामित्व वाले अंबूजा सीमेंट में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने का प्रयास कर रहा है ताकि वह अपने कर्ज़ को कम कर सके और समूह में निवेशकों के गिरते विश्वास को बहाल किया जा सके।
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते जनवरी माह में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह समूह की पहली परिसंपत्ति बिक्री होगी।
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने, जिनके भाग्य में वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक उदय के साथ हुई, सीमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 4 से 5 प्रतिशत बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय उधारदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे उन्हें लगभग 450 मिलियन डॉलर जुटाने की अनुमति मिलनी चाहिए।
रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि हिस्सेदारी कौन ख़रीदेगा और बताया गया है कि योजना को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
अडानी के पास अंबुजा सीमेंट की 63 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसे अंबूजा सीमेंट और एसीसी के लिए 10.5 बिलियन डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में अधिग्रहित किया गया था।
इस अधिग्रहण ने अडानी समूह को रातोंरात देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट व्यवसायी समूह बना दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ने पहले ही 500 मिलियन डॉलर के ब्रिज लोन का भुगतान कर दिया है जो इस पैकेज का हिस्सा था और इस महीने की शुरुआत में मेच्योर होने वाला था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें