हड़ताल कर रहे 650 कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से निकाल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122610-हड़ताल_कर_रहे_650_कर्मचारियों_को_सरकार_ने_नौकरी_से_निकाल_दिया
यूपी में विद्युतकर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के सख्त होने के बाद अब यूपी सरकार ने भी कड़ा एक्शन लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२३ ११:०४ Asia/Kolkata
  • हड़ताल कर रहे 650 कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से निकाल दिया

यूपी में विद्युतकर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के सख्त होने के बाद अब यूपी सरकार ने भी कड़ा एक्शन लिया है।

सरकार ने 650 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही कर्मचारी उपस्थिति नहीं करा पाने पर 7 एजेंसियों पर केस दर्ज किया गया है।  वहीं काम नहीं करने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन एजेंसियों पर FIR हुई है उन्हें प्रतिबंधित भी किया गया है।  अब भविष्य में निगम में ये एजेंसिया काम नहीं कर सकेंगी।

इससे पहले बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करने के पूर्व के आदेश के बावजूद प्रदेश के बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विभाग के कर्मचारी यूनियन नेताओं के खिलाफ शुक्रवार को अवमानना की कार्रवाई शुरू की।

अदालत ने इन नेताओं को जमानती वारंट जारी किया और उन्हें 20 मार्च 2023 को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा। MM