इंदौर मंदिर में दर्दनाक हादसा, 36 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123006-इंदौर_मंदिर_में_दर्दनाक_हादसा_36_की_मौत
मध्य प्रदेश में इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में 30 मार्च को दर्दनाक हादसा हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२३ ०९:४२ Asia/Kolkata
  • इंदौर मंदिर में दर्दनाक हादसा, 36 की मौत

मध्य प्रदेश में इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में 30 मार्च को दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सभी के शव एम वाय अस्पताल पहुंचा दिए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर की त्रासदीपूर्ण घटना पर राहत का ऐलान किया।

उन्होंने घटना में मृत लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर ट्वीट भी किया।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है।

इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर की दुर्घटना पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी. ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 35 लोगों की मौत हो चुकी है. 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया था. उनमें से दो लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे