भूकंप के झटकों से हिला जम्मू- कश्मीर
आज एक बार फिर कश्मीर घाटी भूकंप के झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र लद्दाख के कारगिल के पास जमीन से 165 किमी की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले मंगलवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
इसी बीच चिली और अफगानिस्तान में भी भूकंप की सूचना है।
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में कल रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देर रात आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है। इसके बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि गुरुवार को सेंट्रल चिली के तट पर रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के मुताबिक, भूकंप रात 11:03 बजे आया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, चिली में आए भूकंप का केंद्र चिली की राजधानी सैंटियागो से दक्षिण-पश्चिम में 328 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। इसका केंद्र जमीन के अंदर 13 किमी गहराई में था। इससे पहले बीते 23 मार्च को भी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी।
चिली के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी काबुल के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई और इसका केंद्र काबुल से उत्तर-पूर्व में 189 किमी दूर और जमीन के अंदर गहराई में 152 किमी में था।
इससे पहले बीते बुधवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी और इसका केंद्र काबुल से 85 किमी दूर पूर्व में था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे