भारत के एक तिहाई युवा बेरोज़गारी का शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123182-भारत_के_एक_तिहाई_युवा_बेरोज़गारी_का_शिकार
भारत के एक तिहाई युवा बेरोज़गारी का शिकार हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०२३ १४:५८ Asia/Kolkata
  • भारत के एक तिहाई युवा बेरोज़गारी का शिकार

भारत के एक तिहाई युवा बेरोज़गारी का शिकार हो चुके हैं।

एनएसएसओ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत के लगभग एक तिहाई युवाओं के पास न तो रोज़गार है और न ही उनके पास शिक्षा है। 

भारत सरकार की इस संस्था की रिपोर्ट के अनुसार देश में 15 से 29 वर्ष के आयुवर्ग में शामिल हर तीन भारतीय युवाओं में से एक रोज़गार, शिक्षा या प्रशिक्षण से दूर है।  अगर इस संबन्ध में महिलाओं के बारे में बात की जाए तो यह आंकड़ा अधिक बढ़ा हुआ दिखाई देगा। 

इस आयुवर्ग में शामिल 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय महिलाएं न तो नौकरी करती हैं और न ही पढ़ती हैं।  रिपोर्ट में बताया गया है कि दो लाख 76 हज़ार घरों में कराए गए सर्वेक्षण का उद्देश्य, संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास के लक्ष्यों के राष्ट्रीय संकेतकों पर राष्ट्रीय डेटा जुटाना था। 

इससे पहले एनएसएसओ की ही रिपोर्ट एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में बेरोज़गारी पिछले 45 वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।  इन आंकड़ों में ग्रामीण और शहरी इलाक़ों में अंतर पाया जाता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे