भारत ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123250-भारत_ने_हिंदू_मंदिर_में_तोड़फोड़_की_निंदा_की
भारत ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में किये गये तोड़फोड़ की बृहस्पतिवार को निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२३ १५:२५ Asia/Kolkata
  • भारत ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की

भारत ने कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में किये गये तोड़फोड़ की बृहस्पतिवार को निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। ओंटारियो प्रांत में अज्ञात लोगों ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की और उसकी दीवारों पर हिंदू विरोधी व भारत विरोधी नारे लिखे, जिसे कनाडा पुलिस ने ‘घृणा से प्रेरित घटना' बताया है।

बागची ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं। इस मुद्दे को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उसी अनुरोध के साथ उठाया गया है, जो हमने पूर्व की घटनाओं को लेकर किया था कि कृपया दोषियों को पकड़ें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।

उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कनाडाई अधिकारी कार्रवाई करने में सक्षम हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे