बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए भूकंप के झटके
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123386-बिहार_से_लेकर_पश्चिम_बंगाल_तक_महसूस_किए_गए_भूकंप_के_झटके
पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
(last modified 2023-04-12T00:33:09+00:00 )
Apr १२, २०२३ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 140 किमी पश्चिम में गोरखा जिले के बलुवा क्षेत्र में था। रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज हुई तीव्रता

भूकंप के झटके सुबह करीब 5.35 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके को भारत के बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक महसूस किये गये। बिहार के अररिया में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 5.35 बजे महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 4.3 थी। बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता भी 4.3 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर लिखा कि भूकंप बुधवार को सुबह 5:35 बजे आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जानी व माली नुकसान की कोई खबर नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए