भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर बेक़ाबू
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123448-भारत_में_कोरोना_वायरस_एक_बार_फिर_बेक़ाबू
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बेक़ाबू होती जा रही है। कोरोना के मामलों में फ़िलहाल कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।
(last modified 2023-04-14T03:58:25+00:00 )
Apr १४, २०२३ ०९:२६ Asia/Kolkata
  • भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर बेक़ाबू

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बेक़ाबू होती जा रही है। कोरोना के मामलों में फ़िलहाल कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।

कोरोना मामले बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीज़ों की संख्या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 11,109 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 236 दिनों में यह कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 50 हजार के पास हो गए हैं। गुरुवार को एक्टिव मरीज़ों की संख्या 44,998 थी, जबकि अब यह 49,622 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 29 लोगों की जान भी गई है।

इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 5 लाख 31 हज़ार 64 हो गया है। बीते दिन में दिल्ली और राजस्थान में तीन-तीन, छत्तीसगढ़ और पंजाब में दो-दो, जबकि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और यूपी में एक-एक मरीज़ की मौत हुई है। msm