आप संविधान का एनकाउंटर करना चाहते हैं" ओवैसी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123476-आप_संविधान_का_एनकाउंटर_करना_चाहते_हैं_ओवैसी
एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनकाउंटर से इंसाफ नहीं होता है, मैं हमेशा इसके खिलाफ रहा हूं।
(last modified 2023-04-15T00:15:30+00:00 )
Apr १५, २०२३ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • आप संविधान का एनकाउंटर करना चाहते हैं

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनकाउंटर से इंसाफ नहीं होता है, मैं हमेशा इसके खिलाफ रहा हूं।

ओवैसी ने कहा कि कानून के मुताबिक सत्ता चलाना चाहिए। कानून के दायरे में इंसाफ होना चाहिए। ओवैसी ने उमेश पाल और राजूपाल की हत्या की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों को कानून के दायरे में रहते हुए इंसाफ के कटघरे में लाना चाहिए।

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर धर्म के नाम पर एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया और कहा था कि क्या हरियाणा में दो युवकों को जलाने वालों को भी किसी मुठभेड़ में मारा जाएगा?  उन्होंने इस साल फरवरी में हरियाणा में जुनैद और नसीर की कथित गौरक्षकों द्वारा हत्या का जिक्र किया।

उन्होंने सवाल किया, "हरियाणा में किसकी सरकार है? क्या घरों पर बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है? क्या आप जुनैद और नसीर की जान लेने वालों को गोली मार देंगे?" ओवैसी ने कहा, " आप धर्म के नाम पर मुठभेड़ करते हैं। क्या आप जुनैद और नसीर के हत्यारों का सफाया कर सकते हैं? आप ऐसा नहीं करेंगे।

अतीक अहमद के बेटे असद की उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की तथाकथित मुठभेड़ों के जरिए कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "आप संविधान का एनकाउंटर करना चाहते हैं। आप कानून के शासन को कमजोर करना चाहते हैं। फिर अदालतें, सीआरपीसी (दण्ड प्रक्रिया संहिता), आईपीसी (भारतीय दंड संहिता), न्यायाधीश, सरकारी वकील किस लिए हैं?" mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए