अब सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी पूछताछ के लिए बुलाया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123486-अब_सीबीआई_ने_दिल्ली_के_मुख्यमंत्री_को_भी_पूछताछ_के_लिए_बुलाया
भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीएम केजरीवाल को रविवार 16 अप्रैल पूछताछ के लिए तलब किया है।
(last modified 2023-04-15T03:45:59+00:00 )
Apr १५, २०२३ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • अब सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी पूछताछ के लिए बुलाया

भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीएम केजरीवाल को रविवार 16 अप्रैल पूछताछ के लिए तलब किया है।

सीबीआई के इस समन पर पार्टी के नेताओं ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे साजिश बताया है तो वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मनोज कुमार झा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं को गैस चैंबर में बंद करके खत्म कर दीजिए।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कटु स्वर में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सारे विपक्ष के नेताओं को गैस चैंबर में बंद कर के खत्म कर दीजिए लेकिन सड़कें जाग उठेंगी जो आप झेल नहीं सकेंगे।

मनोज कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मामले से जुड़ी कई वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो पर मनोज झा ने लिखा, विपक्ष की एकता और हार के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं। विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी बीजेपी जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर सभी विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है।

वीडियो में मनोज बोलते हैं कि जांच एजेंसियों को अब केवल विपक्ष के ही घर दिखते हैं और केंद्र सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बुहत पास है आपका अंत।

ज्ञात रहे कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं और अब सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को 16 अप्रैल सुबह 11 बजे तलब किया है। इस मामले पर आप नेता संजय सिंह ने भी पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि  सीबीआई के इस नोटिस से सीएम केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए