पंजाब मिलिट्री बेस पर हमले का मामला सुलझाने का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123550-पंजाब_मिलिट्री_बेस_पर_हमले_का_मामला_सुलझाने_का_दावा
पंजाब पुलिस ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 4 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-17T01:56:25+00:00 )
Apr १७, २०२३ ०७:२३ Asia/Kolkata
  • पंजाब मिलिट्री बेस पर हमले का मामला सुलझाने का दावा

पंजाब पुलिस ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 4 सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस ने इस मामले में देसाई मोहन नामक गनर को गिरफ़्तार किया है। यह पहले इस मामले का चश्मदीद गवाह था हालांकि बाद में पुलिस का शक उस पर गहराता गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने देसाई की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के चश्मदीद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

देसाई मोहन से बठिंडा पुलिस ने देर रात तक पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, अपने बयान में देसाई मोहन ने कहा है कि चारों जवान उसका यौन उत्पीड़न करते थे जिससे तंग आकर उसने चारों को मार डाला।

ज्ञात रहे कि बठिंडा सैन्य स्टेशन पर बुधवार तड़के सेना के चार जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थे. घटना के वक्त ये सारे जवान स्टेशन में अपने बैरक में सो रहे थे. मृतकों में गनर सागर बन्ने, करनालेश आर, योगेश कुमार जे और संतोष एम नागराल शामिल हैं सभी आर्टिलरी की 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं।

इस घटना के ‘चश्मदीद’ यानी देसाई ने बताया था कि उसने इंसास राइफ़ल और कुल्हाड़ी के साथ हमलावरों को देखा था। शुरुआत में ही पुलिस ने संकेत किया कि था कि यह घटना ‘आपसी गोलीबारी’ की प्रतीत होती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए