सत्यपाल मलिक के बयान पर मीडिया की ख़ामोशी, किस लिए?
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123590-सत्यपाल_मलिक_के_बयान_पर_मीडिया_की_ख़ामोशी_किस_लिए
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाए गए चौंका देने वाले आरोपों का भारतीय मीडिया ने लगभग ब्लैकआउट कर दिया है। इस पर निराशा व्यक्त करते हुए तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मीडिया को भारत सरकार पर ईमानदारी से विफलता की स्वीकारोक्ति और सुधारात्मक कार्रवाई के लिए दबाव डालना चाहिए।
(last modified 2023-04-18T07:23:03+00:00 )
Apr १८, २०२३ १२:२६ Asia/Kolkata
  • सत्यपाल मलिक के बयान पर मीडिया की ख़ामोशी, किस लिए?

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाए गए चौंका देने वाले आरोपों का भारतीय मीडिया ने लगभग ब्लैकआउट कर दिया है। इस पर निराशा व्यक्त करते हुए तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मीडिया को भारत सरकार पर ईमानदारी से विफलता की स्वीकारोक्ति और सुधारात्मक कार्रवाई के लिए दबाव डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ख़बर को दबाने में कोई राष्ट्रीय सुरक्षा हित नहीं है और इस तरह की अनदेखी केवल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हितों को पूरा करती है।

द वायर को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा था, जब जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमले को रोकने में सरकारी एजेंसियों विफलता की ओर इशारा किया। 2019 में हुए इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान मारे गये गए थे।  

उन्होंने कहा कि इस तरह के सभी आरोप राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले हैं जो राष्ट्र के लिए चिंता का विषय होना चाहिए और पूछा कि कोई भी गंभीर मीडिया इस तरह की बड़ी खबरों की अनदेखी कैसे कर सकता है।

उन्होंने ट्वीट किया कि अगर सरकार इस तरह से मीडिया का मुंह बंद कर सकती है तो हमें यह दावा करना बंद कर देना चाहिए कि हम एक स्वतंत्र प्रेस वाले लोकतंत्र हैं।

उन्होंने कहा कि 40 जवान हमारे पास वापस नहीं आएंगे, लेकिन वे और हमारा देश सच्चाई जानने के हकदार हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए