भारत ने किया समुद्री इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण
यह परीक्षण कल ओडिशा के समुद्र तट पर किया गया। यह तट से समुद्र आधारित अंत: वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है, जो पूरी तरह सफल रहा है।
यह मिसाइल इतनी अधिक ताकतवर है कि दुश्मनों की मिसाइलों को ट्रैस कर उन्हें सेकेंडों में ध्वस्त कर सकती है।
भारतीय रक्षामंत्रालय ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण का मकसद दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को भांपना और उसे बेअसर करना था ताकि भारत को बीएमडी नौसेनिक क्षमता वाले देशों के कुलीन क्लब में शामिल किया जा सके।
बीएमडी के सफल परीक्षण पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने पोत आधारित बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) क्षमताओं के सफल परीक्षण में शामिल डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और अन्य इकाइयों के कार्यों की जमकर तारीफ की। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए