360 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123854-360_भारतीय_नागरिकों_को_लेकर_दिल्ली_पहुंचा_विमान
सूडान में चल रहे गृह युद्ध के शिकार लोगों में से 561 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 360 भारतीयों को लेकर एक विमान जद्दा से दिल्ली पहुंचा है।
(last modified 2023-04-26T22:49:53+00:00 )
Apr २७, २०२३ ०४:१९ Asia/Kolkata
  • 360 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान

सूडान में चल रहे गृह युद्ध के शिकार लोगों में से 561 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 360 भारतीयों को लेकर एक विमान जद्दा से दिल्ली पहुंचा है।

सऊदी अरब के जद्दा में भारत ने कंट्रोल रूम बनाया है। सूडान में फंसे भारतीयों को निकालकर पहले जद्दा ही पहुंचाया जा रहा है।

सूडान में गृह युद्ध के बीच करीब तीन हज़ार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए भारत, ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। इसके लिए इंडियन एयरफ़ोर्स के दो विमान और नेवी के दो जहाज़ों को लगाया गया है जो सूडान के बंदरगाह शहर पोर्ट सूडान पहुंच रहे भारतीयों को निकालकर, सऊदी अरब पहुंचा रहे हैं।

सूडान में फंसे 135 भारतीयों को लेकर कल एयरफोर्स का एक C-130 J विमान सऊदी अरब जद्दा शहर पहुंचा था। इससे पहले एक और C-130J विमान ने, 148 भारतीयों को पोर्ट सूडान से जद्दा पहुंचाया था। कल पोर्ट सूडान से 278 भारतीय नागरिकों को नौसेना के जहाज़ INS सुमेधा से जद्दाह पहुंचाया गया था। सूडान से सुरक्षित वापस लौटे भारतीयों ने कहा कि वे जिन हालात में फंसे थे उनमें से जिंदा वापस लौटना ही बहुत बड़ी बात है।

सत्ता को लेकर सूडान में सेना और पैरामिलिट्री फोर्स का आपस में 15 अप्रैल से युद्ध हो रहा है जिसमें अब तक 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लोग घरों में कैद हैं, कई दिन से उन्हें खाना नहीं मिला है। इसी प्रकार कई क्षेत्रों की बिजली कट गयी है और पानी सप्लाई भी बाधित हो गयी है जिससे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए